Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी जिला सचिवालय के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने रोडवेज की हड़ताल के समय भिवानी से गिरफ्तार किए नेताओं से अमानवीय कृत्य कराने वाले भिवानी के डीसी, एसपी तथा अंबाला सेंट्रल जेल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:43 PM (IST)
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी जिला सचिवालय के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने रोडवेज की हड़ताल के समय भिवानी से गिरफ्तार किए नेताओं से अमानवीय कृत्य कराने वाले भिवानी के डीसी, एसपी तथा अंबाला सेंट्रल जेल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।

loksabha election banner

संघ के जिला प्रधान महिपाल सोढे, जोत ¨सह रावत व रतन ¨सह कलानौर ने कहा कि रोडवेज के समर्थन में अन्य विभागों के कर्मचारी भी 30 अक्टूबर को हड़ताल पर रहे। 31 अक्टूबर को विभागों के कर्मचारी व जन संगठनों से जुड़े हजारों कर्मचारी, मजदूर व जनप्रतिनिधियों ने भिवानी में रोडवेज डिपो पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन समाप्त होने वाला था कि पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। भगदड़ के बाद कर्मचारी नेताओं को डिपो के सामने से गिरफ्तार कर लिया। कुछ नेताओं को सिविल वर्दी में पुलिस ने घर के दरवाजे तोड़कर व कुछ को अस्पताल से जबरदस्ती डिस्चार्ज करा कर गिरफ्तार कर लिया। जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान विमला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ लोगों को बंसीलाल पार्क भिवानी से गिरफ्तार किया गया। नगर निगम के प्रांतीय नेता मांगेराम तिगरा व प्रवेश परोचा ने कहा कि डीसी के निर्देश पर गिरफ्तार करके बस से ले जाते हुए बेरहमी से पिटाई की गई। डीसी व एसपी करीब चार घंटे पुलिस स्टेशन में मौजूद रहे और दोनों गिरफ्तार नेताओं का बेरहमी से टॉर्चर किया गया। थाना में इनको ओढ़ने के लिए कंबल तक नहीं दिए गए। वकीलों को मिलने तक नहीं दिया गया। इनके खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज करा दिए। जिला सचिव राजपाल सांगवान ने कहा जिला प्रधान विमला से घोर ¨नदनीय कार्य कराया गया। इस मौके पर विनोद त्यागी, सोमनाथ शर्मा, मान¨सह, जरनैल ¨सह सांगवान, गुलशन, विकी परोचा, प्रेम तेजली, ताजअली, राहुल, मेघराज, नायब ¨सह, रामकुमार ससौली, विक्रम कंबोज, नरेश कंबोज, सुरेंद्र, राजेंद्र, सतीश राणा, सुनीता, रजनीश, विक्रम, जगपाल ¨सह, राकेश धनखड़, संजय कंबोज, यशपाल, दिनेश कुमार, गो¨वद ¨सह भाटिया उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.