Move to Jagran APP

हक के लिए गरजे कर्मचारी, रखी क्रमिक भूख हड़ताल

नगर निगम कार्यालय के सामने नगर पालिका और अग्निशमन के कर्मचारिय

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 05:55 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 05:55 AM (IST)
हक के लिए गरजे कर्मचारी, रखी क्रमिक भूख हड़ताल
हक के लिए गरजे कर्मचारी, रखी क्रमिक भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता,यमुनानगर नगर निगम कार्यालय के सामने नगर पालिका और अग्निशमन के कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर तीन दिन की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। इसकी अध्यक्षता शाखा प्रधान राजकुमार धारीवाल ने और संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। कर्मचारियों ने इस दौरान नारेबाजी की। अग्निशमन सेवा के राज्य प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज व जिला उपप्रधान राजकुमार ससोली ने कहा कि सरकार कच्चे व पक्के कर्मचारियों के साथ लंबे समय से सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल के साथ सरकार की तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। उसके बाद भी मांगे पूरी नहीं की गई। अब कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हो गया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सभी पालिकाओं के तृतीय चतुर्थ व सफाई चालकों का ठेका खत्म कर पे-रोल पर लिया जाए। लिपिकों की छंटनी पर रोक लगे। कोरोना से मृत्यु पर कर्मचारियों को 50 लाख का बीमे में कवर किया जाए। सफाई कर्मचारी सीवर मैन फायर मैन फायर चालक को 4000 रुपये जोखिम भत्ता दिया जाए। फायर के नियमित दमकल कर्मचारियों को बिना किसी शर्त प्रमोशन व एसीपी का लाभ मिले।

1046 फायर ऑपरेटर की भर्ती को निरस्त कर पहले से लगे 1366 फायरमैन और फायर चालकों को फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित करना पेरोल सफाई कर्मचारियों को फरीदाबाद व गुरुग्राम की तर्ज पर समान काम समान वेतन का लाभ दिया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.