बुजुर्ग हमारे सबसे बड़े संरक्षक : डॉ. मोहन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में फेस्ट वेवश कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों ने कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी। पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी मदन मोहन डॉ. ऋतु चांद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दुर्गा स्तुति से शुभारंभ किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांडिया नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी।
जागरण संवाददाता, जगाधरी : दिल्ली पब्लिक स्कूल में फेस्ट वेवश कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों ने कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी। पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी मदन मोहन, डॉ. ऋतु चांद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दुर्गा स्तुति से शुभारंभ किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांडिया नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे सबसे बड़े संरक्षक हैं। वे हमें नैतिक मूल्य सिखाते हैं, अनुशासित जीवन जीना सिखाते हैं। बुजुर्ग हमारे संस्कारों की विरासत हैं। विद्यालय के चेयरमैन रामनिवास गर्ग, विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य देवी दयाल गर्ग, निर्देशक पीएस राणा उपस्थित रहे। वृद्ध आश्रम से आए वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम का हिस्सा बने।