प्लॉट बेचने के नाम पर आठ लाख ठगे
प्लॉट बेचने के नाम पर प्रोफेसर कालोनी के सतपाल चावला से आठ लाख रुपये ठग लिए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 06:40 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
प्लॉट बेचने के नाम पर प्रोफेसर कालोनी के सतपाल चावला से आठ लाख की ठगी कर ली गई। आरोप कमानी चौक निवासी राजेश चोपड़ा पर लगा है। सतपाल चावला ने बताया कि अगस्त 2019 में राजेश चोपड़ा ने उनका प्लॉट आठ लाख रुपये में खरीदा था। इसके पैसे बाद में देने के लिए कहा। इस बीच आरोपित ने उनके प्लॉट का किसी और के साथ सौदा कर लिया। उस प्लॉट का किसी और से बयाना ले लिया। जब इस बारे में आरोपित से बात की, तो वह मुकर गया। अब जिस व्यक्ति को प्लॉट बेचा। उसके साथ भी विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। फिलहाल यह मामला इकॉनॉमिक सेल के पास भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें