प्रदेश में एनआरसी की कोई जरूरत नहीं : दुष्यंत
भाजपा का प्रदेश में एनआरसी लागू करना मात्र चुनावी स्टंट है। एनसीआर केवल उन्हीं प्रदेशों में लागू करना चाहिए। जहां स्थिति संवदेनशील हो।
संवाद सहयोगी, रादौर : भाजपा का प्रदेश में एनआरसी लागू करना मात्र चुनावी स्टंट है। एनसीआर केवल उन्हीं प्रदेशों में लागू करना चाहिए। जहां स्थिति संवदेनशील हो। प्रदेश में एनआरसी की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा जुमलों की पार्टी है। हर रोज नए नए जुमले जोड़कर भाजपा जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। ये शब्द जननायक जनता पार्टी प्रमुख व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने सोमवार की शाम को शहर की शहीद ऊधमसिंह धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कि भाजपा सरकार में एक से एक घोटाला जनता के सामने आ रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश खटक, पूर्व विधायक ईश्वरसिंह पलाका, बिटटू बाजवा, रामजीलाल पूर्व सरपंच घेसपुर, अजयराव छोटाबांस, डॉ. जरनैलसिंह पंजेटा, कमल चमरोडी, सुभाष पुर्णगढ, मांगेराम गुंदयानी, डॉ0 रणजीतकौर, समयसिंह खुर्दबन, महिला जिला अध्यक्ष बलविद्रकौर, हर्ष कंग मौजूद थे।