Move to Jagran APP

दुर्गा अष्टमी पर 109 कन्याओं का आओ सखी संगठन ने किया पूजन

दुर्गा अष्टमी पर एमपी मिडल स्कूल में 109 कन्याओं का पूजन किया गया। आओ सखी कुछ अ'छा करें संगठन की डायरेक्टर मनीषा अग्रवाल और अग्रवाल महिला सभा की पदाधिकारियों ने देवी के रूप में पूजन कर आशीर्वाद लिया। हर नवरात्र पर इनकी ओर से ये पूजन किया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 11:42 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 11:42 PM (IST)
दुर्गा अष्टमी पर 109 कन्याओं का आओ सखी संगठन ने किया पूजन
दुर्गा अष्टमी पर 109 कन्याओं का आओ सखी संगठन ने किया पूजन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दुर्गा अष्टमी पर एमपी मिडल स्कूल में 109 कन्याओं का पूजन किया गया। आओ सखी कुछ अच्छा करें संगठन की डायरेक्टर मनीषा अग्रवाल और अग्रवाल महिला सभा की पदाधिकारियों ने देवी के रूप में पूजन कर आशीर्वाद लिया। हर नवरात्र पर इनकी ओर से ये पूजन किया जाता है। वहीं खुशी उन्नति केंद्र की ओर से सरोजनी कॉलोनी में 150 बच्चों में तोहफे दिए गए। संस्था के अध्यक्ष गौरव चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

loksabha election banner

आओ सखी संगठन की डायरेक्टर मनीषा अग्रवाल ने बताया कि अष्टमी पूजन पर 109 कन्याओं को स्कूल परिसर में एकत्रित किया गया। सबसे पहले उनके पांव धोए। तिलक लगाया गया। उसके बाद पंक्ति में बैठाकर उनको प्रसाद दिया गया। इसके बाद पाठ्य सामग्ररी दी गई। इसमें कॉपी, पैंन, बिस्कुट, फल दिए गए। बताती हैं कि जिस प्रकार मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार किया। उसी तरह हमें भी इस दिन बुराईयों स दूर रहने का संकल्प लिया जाए। स्कूल ¨प्रसिपल डॉ. लक्की गुप्ता ने कहा कि हमें अपने बेटों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। उनको बताना चाहिए कि वे महिलाओं का सम्मान करें। इस मौके पर रजनी गुप्ता, शिल्पा गुप्ता, रेणू गुप्ता, आसिमा गर्ग, पूनम गर्ग, मानसी खतरी, मनीषा उज्ज्वल मौजूद रहे।

खुशी उन्नति ने दिए बच्चों को उपहार

खुशी उन्नति केंद्र के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि नीलम कंबोज ने अष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों में उपहार वितरित किए। बच्चे उपहार पाकर बहुत प्रसन्न हुए। नीलम रोजाना स्लम एरिया के 150 बच्चों केा पढ़ाती है। बच्चे भी उनसे स्नेह करते हैं। इस मौके पर डॉ. अलका शर्मा, भूमिका, सुमन, पारस त्यागी, पारस कंबोज, राजन, शारदा व गीता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.