तंबाकू उत्पादों का सेवन खतरनाक : डॉ. दहिया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय अंधता रोकथाम कार्यक्रम के तहत कैंप लगाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई। कैंप का शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने किया।
जासं, यमुनानगर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय अंधता रोकथाम कार्यक्रम के तहत कैंप लगाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई। कैंप का शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने किया। डॉ. दहिया ने बताया कि दुनियाभर में तम्बाकू के विभिन्न प्रकार के उत्पादों का सेवन करने से प्रति वर्ष लाखों-करोड़ों की संख्या में लोगों की जान जा रही है। इस दौरान कैंप में 200 बच्चों की आंखों की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. शिवा, रितु फार्मासिस्ट, वंदना एएनएम, अरुण शर्मा आरबीएसके को-ऑर्डिनेटर भी मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप