वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाई दीवाली
साथी हाथ बढ़ाना संस्था ने दीपावली की पूर्व संध्या पर बुजुर्गो के साथ त्योहार मनाया। संस्था के अध्यक्ष योगेश सेठी ने बुजुर्गो के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। फल या मिठाइयां वितरित की। बुजुर्गो के साथ कुछ पल बिताते हुए उनके साथ विचार सांझा किए।
जागरण संवाददाता, जगाधरी : साथी हाथ बढ़ाना संस्था ने दीपावली की पूर्व संध्या पर बुजुर्गो के साथ त्योहार मनाया। संस्था के अध्यक्ष योगेश सेठी ने बुजुर्गो के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। फल या मिठाइयां वितरित की। बुजुर्गो के साथ कुछ पल बिताते हुए उनके साथ विचार सांझा किए। अध्यक्ष योगेश सेठी ने कहा कि बुजुर्गो का मान सम्मान करना वह उनका आशीर्वाद लेना हर व्यक्ति का पहला कर्तव्य होना चाहिए। मंदिर जाने पर भले ही आपकी मनोकामना पूरी हो या ना हो पर बुजुर्गो की पूजा और सेवा करने से आपका जीवन अवश्य सफल हो जाता है। पिता दिन भर मेहनत मजदूरी कर व माता भूखी रहकर भी बचपन में अपने बच्चों का पेट भरते हैं। ट्रस्ट के मैनेजर आहूजा ने कहा कि बुजुर्गों की जरूरत अनुसार उनके स्वास्थ्य की जांच व अन्य चेकअप कैंप और शिविर का आयोजन किया जाता है।