जमीनी विवाद में की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
28 अक्टूबर को गांव टिबडियों में •ामीन के झगड़े को राजनीति रूप देने का आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित पक्ष के राशिद ने कहा कि गांव के अमन शांति के साथ रहने वालों और पीड़ित लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई करने की ओर केस को मोड़ा जा रहा है।
संवाद सहयोगी, देवधर : 28 अक्टूबर को गांव टिबडियों में •ामीन के झगड़े को राजनीति रूप देने का आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित पक्ष के राशिद ने कहा कि गांव के अमन शांति के साथ रहने वालों और पीड़ित लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई करने की ओर केस को मोड़ा जा रहा है। जमीन हमारी है। हमारा ही कब्जा है। चकबंदी में सभी कागजात हमारे नाम दर्ज हैं। मगर कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है। यह लोग झगड़े में एकतरफा कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उन्होंने ही सुनियोजित ढंग से हमला करके हमारे लोगों को गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। जिसके चलते अभी अभी हमारे दो भाई चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती हैं। राशिद ने शिकायत में कहा है कि इस संबंध में गांव के टीटू और पूर्व सरपंच सलीम ने हमें अस्पताल पहुंचाया।
इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि राशिद ने आज दरख्वास्त दी है। दो पक्षों का •ामीनी विवाद है। नाजायज किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। जिन पर मामला बनता है उन्हीं लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।