Move to Jagran APP

पार्षद का साइन बोर्ड और ऑफिस से इन्कार, बोलीं-जनहित पर खर्च किया जाए बजट

वार्ड 22 की पार्षद सविता कंबोज ने महंगे साइन बोर्ड और ढाई लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्षद ऑफिस से इंकार किया है। उनके मुताबिक इनके स्थान पर यह पैसा वार्ड की सफाई व्यवस्था व अन्य विकास कार्यो पर खर्च किया जाए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:30 AM (IST)
पार्षद का साइन बोर्ड और ऑफिस से इन्कार, बोलीं-जनहित पर खर्च किया जाए बजट
पार्षद का साइन बोर्ड और ऑफिस से इन्कार, बोलीं-जनहित पर खर्च किया जाए बजट

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : वार्ड 22 की पार्षद सविता कंबोज ने महंगे साइन बोर्ड और ढाई लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्षद ऑफिस से इंकार किया है। उनके मुताबिक इनके स्थान पर यह पैसा वार्ड की सफाई व्यवस्था व अन्य विकास कार्यो पर खर्च किया जाए। साइन बोर्ड और पार्षद ऑफिस पर पैसा खर्च किया जाना जनता के पैसे का सदुपयोग नहीं है, क्योंकि इनका जनता को कोई विशेष लाभ होने वाला नहीं है। विधायकों के साइन बोर्ड भी साधारण हैं। उन पर भी इतना मोटा बजट खर्च नहीं किया गया है।

prime article banner

घर की जानकारी सभी को

उनका कहना है कि पार्षद का घर या घर पर बने कार्यालय की जानकारी सभी वार्ड वासियों को है। वैसे भी पार्षद जनता के बीच में ही रहते हैं। सभी के पास फोन नंबर भी हैं। गत हाउस की बैठक में भी हमने इस बाबत एतराज जताया था। जानकारी में आया है कि इन दिनों साइन बोर्ड लगाए जाने की प्रकिया चल रही है।

सफाई व्यवस्था पर हो ध्यान

पार्षद सविता कांबोज ने बताया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। दो-दो माह तक टिप्पर खराब रहते हैं। करीब 20 हजार की आबादी पर कचरा उठाने के लिए केवल तीन टिप्पर हैं। कहने को 21 सफाई कर्मचारी हैं, लेकिन मौके पर 10-12 ही दिखाई देते हैं। वार्ड में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जानी चाहिए।

यह है निगम की योजना

मेयर और पार्षदों के नाम के साइन बोर्डों पर 10 लाख 70 हजार रुपये खर्च करने की योजना है। मेयर के साइन बोर्ड पर 80 हजार रुपये और पार्षदों के बोर्ड पर 9.90 लाख रुपये का अनुमानित खर्च तय किया गया। ये बोर्ड भी लोहे या लकड़ी के नहीं बल्कि स्टील के होंगे। मेयर के साइन बोर्ड में एसएस सीट लगाई जाएगी। इसकी एक तरफ से ऊंचाई पांच फुट तो दूसरी तरफ से 4.8 फुट होगी। इसी तरह नगर निगम पार्षदों के साइन बोर्ड में एससीपी सीट का इस्तेमाल किया जाएगा। एक तरफ से सीट की ऊंचाई साढ़े पांच फुट तो दूसरी तरफ से चार फुट होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.