गीता कॉलोनी में सप्लाई हो रहा दूषित पेयजल
जलापूर्ति विभाग की ओर से गीता कॉलोनी में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। ऐसे में यहां बीमारियां फैलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
संवाद सहयोगी, रादौर : जलापूर्ति विभाग की ओर से गीता कॉलोनी में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। ऐसे में यहां बीमारियां फैलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
प्रीतम सिंह, सुभाषचंद, प्रवीण कुमार, परमजीत सिंह व दर्शनलाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर की गीता कॉलोनी में जलापूर्ति विभाग की ओर से रेतीला और गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। यह पानी पीने लायक नहीं है। गंदा पानी पीकर कॉलोनी के लोग पेट की बीमारियों से ग्रस्त हो गए हैं। कॉलोनीवासी बीमारियों से बचाव के लिए बाजार से बोतलें खरीदकर पानी पी रहे हैं। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उधर, जलापूर्ति विभाग के एसडीओ अर्पित धीमान ने बताया कि उनको इस मामले जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो उसका समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा।