Move to Jagran APP

स्वास्थ्य ठेका कर्मियों की मांगों पर बनी सहमति

जागरण संवाददाता यमुनानगर स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के बैनर त

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:55 PM (IST)
स्वास्थ्य ठेका कर्मियों की मांगों पर बनी सहमति
स्वास्थ्य ठेका कर्मियों की मांगों पर बनी सहमति

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नियमानुसार महीने की सात तारीख को वेतन मिल जाना चाहिए, लेकिन कभी भी कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलता। ठेका कर्मियों से 12-12 घंटे की ड्यूटी ली जा रही है। इस संबंध में यूनियन की ओर से सिविल सर्जन डा. विजय दहिया को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी डा. अश्विनी कुमार के साथ वार्ता हुई। जिसमें कर्मियों की मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया। संघ प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ सीटू नेता सोमनाथ, नगरपालिका राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महीपाल सोढ़े, राजपाल सांगवान, गुलशन व ठेका कर्मचारी यूनियन के सुमित ऋषि शामिल रहे। सुमित ऋषि ने बताया कि मांगों को मान लिया गया है। सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिए हर मंगलवार को नोडल अधिकारी डा. अश्वनी की ड्यूटी लगाई है। वेतन भी अब सात तारीख से पहले रिलीज किया जाएगा और कर्मियों से आठ घंटे की ड्यूटी नहीं ली जाएगी। यदि किसी कर्मचारी से आठ घंटे से अधिक इमरजेंसी में ड्यूटी ली जाती है, तो उसे अवकाश मिलेगा। इस दौरान कर्मचारियों की ओर से ईएसआइ कार्ड न होने और ईपीएफ का भी हिसाब देने की मांग की गई। जिस बारे में भी सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया है। ठेकेदार को भी निर्देश दिए गए कि वह सभी कर्मियों को वर्दी व जूते उपलब्ध कराए और रोस्टर बनाकर कर्मियों से पारदर्शिता के साथ ड्यूटी ले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.