आने वाला समय कांग्रेस का, चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता : सैलजा
संवाद सहयोगी, रादौर(यमुनानगर) : राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा का शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड पर पत्रकारों को संबोधित किया।
संवाद सहयोगी, रादौर(यमुनानगर) : राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा का शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। नगरपार्षद व जिला युवा कांग्रेस महासचिव देवेंद्र लक्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सैलजा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। सैलजा ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने व आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है, उसी प्रकार कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों में भी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के सभी पांचों नगर निगमों के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे। वहीं भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवारों की हार निश्चित है।
इस अवसर पर श्यामलाल सैनी, रजत, धर्मबीर, रामपाल खुर्दी, सुरेश कांबोज राझेड़ी, दीप सैनी रादौर, जगमाल घेसपुर, प्रदीप, विक्की मौजूद थे।