Move to Jagran APP

निगम के 42 गांवों के बदलेंगे हालात, 61 करोड़ का बजट तय

संजीव कांबोज यमुनानगर नगर निगम में शामिल 42 गांवों के दिन अब बहुरेंगे। आठ स्थानीय निकाय से मिली टेक्नीकल अप्रूवल दैनिक जागरण ने चलाया था अभियान

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:40 AM (IST)
निगम के 42 गांवों के बदलेंगे हालात, 61 करोड़ का बजट तय
निगम के 42 गांवों के बदलेंगे हालात, 61 करोड़ का बजट तय

संजीव कांबोज, यमुनानगर :

loksabha election banner

नगर निगम में शामिल 42 गांवों के दिन अब बहुरेंगे। आठ साल बाद इनमें मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। अलग-अलग कार्यो के लिए 61 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इनको स्थानीय निकाय विभाग से टेक्नीकल अप्रूवल मिल गई है। वर्ष-2010 में नगर निगम में शामिल होने के बाद ये गांव शहर में शामिल जरूर हुए, लेकिन सुविधाओं से महरूम रहे। सबसे अधिक गांव रादौर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जो वार्ड नंबर-20 में आते हैं। इसके अलावा जगाधरी, यमुनानगर और साढौरा विधानसभा क्षेत्र में भी नगर निगम के गांव शामिल हैं। यहां स्ट्रीट लाइट, सीवर, सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाएं अब तक नसीब नहीं हुई हैं। नगरनिगम में शामिल गांवों में व्याप्त समस्याओं के लिए दैनिक जागरण ने अभियान चलाकर सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित किए।

समस्याओं का है मकड़जाल

नगर निगम में शामिल गांवों में समस्याओं का मकड़जाल है। किसी भी गांव में सफाई की व्यवस्था नहीं है। सड़क और गलियां कच्ची हैं। सीवर लाइन नहीं होने के कारण पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। जोहड़ गंदगी से अटे हैं। इनकी सफाई आज तक नहीं हुई। अधिकतर गांवों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। जो लाइटें लगी हैं, वह खराब है। न स्वास्थ्य केंद्र है और न ही पशु धन केंद्र। गांवों की हालात को देखकर नहीं लगता कि यह शहर का हिस्सा है। एक लाख से अधिक की आबादी को मिलेगा फायदा

गांव जनसंख्या

मंडेबरी 2235

खेडी रांगडान 789

ससौली 15754

कांसापुर 14952

रटौली 1293

खेड़ा 2213

गो¨वदपुरा 2224

भटोली 1419

जड़ौदी 568

जड़ौदा 1300

मुकारबपुर 1623

माधोवाला 304

मानकपुर 818

तेलीपुरा 1389

ऊधमगढ़ 857

नाभ 488

गढ़ी बंजारा 1460

चनेटी 1935

बूड़िया के तीन गांव 10031

भगवानगढ़ 1079

तेजली 2971

दड़वा 2122

गधौली 3937

बाड़ी मजारा 6334

पांसरा 2580

कामीमाजरा 1423

रायपुर 2224

दौलतपुर 998

शादीपुर 2417

ममीदी 1350

जोडिया 491

फर्कपुर 8740

मंडेबर 1404

भूतमाजरा 578

जामपुरा 499

ताजकपुर 1042

ईशोपुर 667

पताशगढ़ 129

औरगांबाद 1810

कुल आबादी 104451 चारों विधानसभा क्षेत्रों के गांव शामिल

रादौर विधानसभा क्षेत्र के 22 गांव, साढौरा का दो, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में 12 गांव और यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के सात गांव शामिल हैं। मार्च 2010 में नगर निगम के गठन के बाद इन गांवों में ग्राम पंचायत भंग हो गई थी और ये निगम का हिस्सा बन गए थे। नए सर्वे के मुताबिक निगम एरिया की कुल चार लाख 81 हजार 23 की आबादी है। निगम में शामिल हुए गांवों की सवा लाख की आबादी है। नगर निगम में शामिल हुए सभी गांवों में बिना भेदभाव के सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। हमारा ध्येय संपूर्ण विकास है। इन गांवों में अब तक मूलभूत सुविधाओं की कमी थी, उन सभी में उपलब्ध करा दी जाएंगी। गांवों में भी शहर के जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

मदन चौहान, मेयर, नगर निगम। नगर निगम में शामिल सभी गांवों में विकास कार्यो के लिए 61 करोड़ रुपये का बजट तय हुआ है। कार्यो को टेक्नीकल अप्रूवल मिल गई है। पूरे निगम एरिया का विकास करवाना ही हमारी प्राथमिकता है। जो गांव नगर निगम में शामिल हो चुके हैं, वे भी शहर का ही हिस्सा हैं। जिस गांव में जो भी समस्या है, उसे दूर किया जाएगा। रादौर विधान सभा क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांवों में सीवरेज व्यवस्था दी जा रही है।

ललित सिवाच, कमिश्नर, नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.