योग दिखा रहा रंग, कोरोना से करेगा जंग
काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की हर कोई बात कर रहा है। इसमें योग कारगर साबित हो रहा है। विदेशी भी इस बात को मान रहे हैं। स्वामी विवेकानंद योग सेवा संस्थान की ओर से कोरोना महामारी से बचाव में योग की उपयोगिता विषय पर करवाई गई वेबिनार में विदेशी लोग भी जुड़े। जिन्होंने योग के फायदे बताए। वेबिनार के जरिए ही योग का सेशन भी हुआ। जिसमें लोगों को योग व आसन की विधियों से अवगत कराया गया। जूम एप पर कराई गई इस वेबिनार में इंग्लैंड से परविद्र सिंह जर्मनी से आस्था सैनी वियतनाम से पारूल मलिक अमरीश योगी रविद्र योगी जुड़े। ये लोग विदेश
अवनीश कुमार , यमुनानगर:
कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की हर कोई बात कर रहा है। इसमें योग कारगर साबित हो रहा है। विदेशी भी इस बात को मान रहे हैं। स्वामी विवेकानंद योग सेवा संस्थान की ओर से कोरोना महामारी से बचाव में योग की उपयोगिता विषय पर कराई वेबिनार में विदेशी लोग भी जुड़े। उन्होंने योग के फायदे बताए। वेबिनार के जरिये ही योग का सेशन भी हुआ। जिसमें लोगों को योग और आसन की विधियों से अवगत कराया।
वेबिनार में इंग्लैंड से परविद्र सिंह, जर्मनी से आस्था सैनी, वीयतनाम से पारूल मलिक, अमरीश योगी, रविद्र योगी जुड़े। ये लोग विदेश में लोगों को योगाभ्यास करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद से ही विदेश में योग का प्रचलन बढ़ गया है। लोगों में भी इसका असर दिख रहा है। इसके अलावा गाजियाबाद, चंडीगढ़, नोएडा समेत देश के कई हिस्सों से भी लोग इस वेबिनार से जुड़े। सभी ने लोगों को योग के फायदे बताए। लोगों को समझाया कि इस समय वैश्विक महामारी चल रही है। इसलिए जरूरी है कि योग को नियमित दिनचर्या को हिस्सा बनाया जाए। इससे एम्यूनिटी पावर बढ़ेगी, जो कोरोना के साथ ही अन्य रोगों से भी लड़ने में कारगर साबित होगी। फेफड़ों को मजबूत करता है योग
डेढ़ घंटे की इस वेबिनार में साढ़े सात से आठ बजे तक योग का सेशन होता है। आठ से नौ बजे तक योग के फायदे बताए जाते हैं। स्वामी विवेकानंद योग सेवा संस्थान की अध्यक्ष निशा सैनी ने बताया कि कोरोना सबसे अधिक फेफड़ों पर असर करता है। नियमित दीर्घश्वसन प्रणायाम करने से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने में मजबूत होते हैं। इस वेबिनार में अलग- अलग सेशन रखे गए थे। इसमें योग के साथ-साथ लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के सेवन के बारे में बताया। करीब 200 परिवारों को इस वेबिनार के जरिए जोड़ा गया था। हर रोज विशेषज्ञ का भी लेक्चर कराया जाता था। योग गुरू हेमेंद्र देव भी हमारे साथ जुड़े थे। जिन्होंने योग की क्रियाओं का महत्व समझाया।