कॉलेज रजिस्ट्रार प्रतिभा को मिला महिला उत्कृष्टता पुरस्कार
डीके इवेंट्स लंदन लिमिटेड एवं एलाइट क्लब की ओर से नई दिल्ली में तृतीय राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, जगाधरी : डीके इवेंट्स लंदन लिमिटेड एवं एलाइट क्लब की ओर से नई दिल्ली में तृतीय राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। एलाइट क्लब के चेयरमैन डॉक्टर गुरप्रीत सिंह कहलो ने बताया कि यह पुरस्कार महिलाओं को उनके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
समारोह में हरियाणा इंजीनियरिग कॉलेज की रजिस्ट्रार प्रतिभा को राष्ट्रीय महिला उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देश की अतिरिक्त महाधिवक्ता पिकी आनंद, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी एवं भारतीय शास्त्रीय नर्तक, अभिनेत्री आरूशी पोखरियाल और शो की एंकर निधि कुमार व भाषा मुखर्जी द्वारा दिया गया। प्रतिभा शिक्षा क्षेत्र में 25 वर्षों से उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्हें मिले इस पुरस्कार से हरियाणा इंजीनियरिग कॉलेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रिसिपल डॉक्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है।