Move to Jagran APP

दिनभर छाए बादल, मौसम रहा सुहाना, फसलों पर लौटी रंगत

रविवार को अधिकितम 31 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 05:50 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 05:50 AM (IST)
दिनभर छाए बादल, मौसम रहा सुहाना, फसलों पर लौटी रंगत
दिनभर छाए बादल, मौसम रहा सुहाना, फसलों पर लौटी रंगत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी के बाद बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। तापमान में गिरावट से जनमानस को राहत मिली है। रविवार को अधिकतम 31 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय जिले के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के सप्ताह के अंत में एक बार फिर बारिश की संभावना है। सप्ताह भर अधिकतम 36 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फसलों पर लौटी रंगत

मौसम में आए बदलाव से जहां चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, वहीं फसलों पर भी रंगत लौटी है। भयंकर लू के कारण गन्ना व चारे की फसल प्रभावित हो रही थी। धान की पनीरी में भी पीलापन देखा जा रहा था, लेकिन क्षेत्र में हुई बारिश ने फसलों में जान फूकने का काम किया है। किसान कर्मचंद, सुरेंद्र कुमार व जिया लाल का कहना है कि इन दिनों बारिश की बहुत अधिक जरूरत थी। कई दिन तक चली भयंकर लू ने फसलों को बुरी तरह झुलसा कर रख दिया था। बारिश के कारण सब्जी उत्पादकों की थोड़ी परेशानी बढ़ी है, लेकिन अन्य फसलों के लिए यह काफी लाभदायक साबित हुई। ऐसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार को अधिकतम 34 व न्यूनतम 23, मंगलवार को अधिकतम 36 व न्यूनतम 23, बुधवार को अधिकतम 36 व न्यूनतम 24, बृहस्पतिवार को अधिकतम 33 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार व शनिवार को बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम 31 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.