श्रमिकों को वितरित किए कपड़े
जागरण संवाददाता यमुनानगर एक सोच नई सोच संस्था ने सर्व ह्यूमैनिटी सेव वर्ल्ड अभियान के तहत भवन
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 02:02 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 06:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : एक सोच नई सोच संस्था ने सर्व ह्यूमैनिटी सेव वर्ल्ड अभियान के तहत भवन निर्माण कार्य से जुड़े हए श्रमिकों को कपड़े वितरित किए गए। संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया कपड़े वितरित किए जाने का उद्देश्य कोरोना काल में उनका मदद करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से लोगों के काम धंधे प्रभावित हुए हैं। जिसकी वजह से बहुत से श्रमिकों को काम नहीं मिलता। चेतना गोयल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी बनाए रखें। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें