प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बांटे फल तो कहीं चला सफाई अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने सफाई अभियान चलाया। इसका शुभारंभ महिला मोर्चा की अध्यक्ष व नगर पार्षद डॉ. प्रीत गर्ग ने किया। प्रीत गर्ग ने कहा कि देश को साफ सुथरा रखने के लिए प्रधानमंत्री ने देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया है। संधाला में मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया।
संवाद सहयोगी, रादौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने सफाई अभियान चलाया। इसका शुभारंभ महिला मोर्चा की अध्यक्ष व नगर पार्षद डॉ. प्रीत गर्ग ने किया। प्रीत गर्ग ने कहा कि देश को साफ सुथरा रखने के लिए प्रधानमंत्री ने देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया है।
संधाला में मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। सरपंच सुशील सेतिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों ने गांव को साफ सुथरा रखने की शपथ ग्रहण की। शिव मंदिर भाजपा नेता पदम राणा नाचरौन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हवन कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। पदम राणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में फैले भ्रष्टाचार को खत्म कर देश की छवि को सुधारा है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राणा लोगों में लड्डू बांट कर पीएम की लंबी आयु की कामना की। उन्होंने कहा कि देश को उन पर नाज है। उधर, बिलासपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दाता राम ने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में फल बांट कर लोगों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी।