Move to Jagran APP

डेढ़ करोड़ से चकाचक होंगी शहर की सड़कें व गलियां, पार्को की बढ़ेगी सुंदरता

नगर निगम पार्को की सुंदरता और शहर की गलियों व नालियों पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। पार्को को और सुंदर उनके विकास एवं रखरखाव पर नगर निगम 57 लाख 54 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं क्षतिग्रस्त सड़कों गलियों व नालियों पर 84 लाख 32 हजार रुपये खर्च किए जाने है। नगर निगम की ओर से इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:04 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:16 AM (IST)
डेढ़ करोड़ से चकाचक होंगी शहर की सड़कें व गलियां, पार्को की बढ़ेगी सुंदरता
डेढ़ करोड़ से चकाचक होंगी शहर की सड़कें व गलियां, पार्को की बढ़ेगी सुंदरता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम पार्को की सुंदरता और शहर की गलियों व नालियों पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। पार्को को और सुंदर, उनके विकास एवं रखरखाव पर नगर निगम 57 लाख 54 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, क्षतिग्रस्त सड़कों, गलियों व नालियों पर 84 लाख 32 हजार रुपये खर्च किए जाने है। नगर निगम की ओर से इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सात पार्कों के नवीनीकरण व विकास और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरस्त करने के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए है। जल्द ही जहां शहर के सभी पार्क सुंदर और स्वच्छ नजर आएंगे। वहीं, सड़कें व गलियां चकाचक होंगी। इन पार्को का होगा विकास व नवीनीकरण

loksabha election banner

नगर निगम के वार्ड नंबर 15 की विजय कॉलोनी में बने पार्क के विकास एवं रखरखाव पर 20 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, जसवंत कॉलोनी के विश्वास मोहल्ला में 13 लाख 31 हजार रुपये में पार्क की मेंटिनेंस व विकास किया जाएगा। वार्ड नंबर 16 के कृष्णा नगर में बने चिल्ड्रिन पार्क के विकास एवं रखरखाव के लिए नगर निगम द्वारा 15 लाख 65 हजार रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 17 के कैंप पार्क में पांच लाख 34 हजार रुपये में ओपन जिम लगाई जाएंगी। इसके अलावा वार्ड नंबर 21 की सरोजनी कॉलोनी स्थित केयूके एनजीओ पार्क में एक लाख 85 हजार रुपये की लागत से महिलाओं के लिए टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। वहीं, सरोजनी कॉलोनी के दयानंद पार्क पर सात लाख रुपये की लागत से गजेबो (झरोखा) का निर्माण किया जाएगा। वहीं एक लाख 81 हजार की लागत से दयानंद पार्क का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर नौ में ग्रीन बेल्ट व हर्बल पार्क के साथ चार लाख 76 हजार की लागत से इंटरलोक टाइलें बिछाई जाएंगी। साढ़े 84 लाख से रिपेयर होंगी सड़के व गलियां:

नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 21 की क्षतिग्रस्त सड़कों, गलियों व नालियों की मरम्मत के लिए भी टेंडर जारी किया गया। नगर निगम द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से ये कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर 22 के चौपड़ा गार्डन में बेगराम शर्मा के घर से लेकर भल्ला हिंग फैक्टरी चौक तक 15 लाख 88 हजार रुपये की लागत से गली व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी वार्ड के गोविदपुरा में 21 लाख रुपये की लागत से दो गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, वार्ड नंबर 17 में 15 लाख 65 हजार रुपये की लागत से तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 13 की जम्मू कॉलोनी में गुग्गा माड़ी से लेकर जोगिद्र सिंह के घर तक छह लाख 79 हजार रुपये की लागत से गली व नाली का निर्माण किया जाएगा। गोबिदपुरा के तालाबों का होगा नवीनीकरण, खर्च होंगे 44.73 लाख:

वार्ड नंबर 22 के गोविदपुरा में लंबे समय से जिस तालाब से लोग परेशान थे, उसका नगर निगम जल्द ही नवीनीकरण करने जा रहा है। नगर निगम योजना के तहत तालाब की सफाई कराकर उसका नवीनीकरण करेंगे। निगम की ओर से इसपर 44 लाख 73 हजार रुपये की लागत लगाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। 27 दिसंबर को टेंडर खोले जाएंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर 21 के कांसापुर स्थिति सामूदायिक केंद्र में 17 लाख 84 हजार रुपये की लागत से आइपीबी फ्लोर और प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम शहर को सुंदर और स्मार्ट बनाने के लिए अनेक प्रोजेक्ट ला रहा है। जल्द ही हमारा शहर बहुत सुंदर और स्मार्ट बनेगा। अनेक प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे है। अनेक किए जाने अभी बाकी है। इसी कड़ी में शहर के पार्कों की सुंदरता और सड़कों का भी निर्माण किया जा रहा है। निगम की ओर से इसके लिए भी लगभग डेढ़ करोड़ के टेंडर जारी किए है। टेंडर खुलते ही सभी कार्यों को किया जाएगा।

- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.