फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मारवा कलां के जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उसमें प्री नर्सरी से पांचवीं तक के बचे रंग बिरंगी और आकर्षक ड्रेस में विद्यालय पहुंचे। बचों ने भारत के महान पुरुष महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू भगत सिंह रविद्रनाथ टैगोर आदि महान लोगों के समरूप के अनुसार वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : मारवा कलां के जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उसमें प्री नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चे रंग बिरंगी और आकर्षक ड्रेस में विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने भारत के महान पुरुष महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, रविद्रनाथ टैगोर आदि महान लोगों के समरूप के अनुसार वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रिसिपल अंजू गोस्वामी ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है, भारत में विवेकानंद दयानंद सरस्वती रविद्र नाथ टैगोर जैसे अनेक महापुरुषों ने समाजिक कल्याण को लेकर सुधार किए व पूरे विश्व को जागृत करने का काम किया है। भारत की संस्कृति विश्व को एकता के सूत्र में जोड़ने वाली संस्कृति है, जिसका अनुसरण विश्व के अनेक देश कर रहे हैं। बच्चों को भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ भारतीय नैतिक मूल्य व परंपराओं से अपना जुड़ाव बनाए रखना चाहिए।