Move to Jagran APP

बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल थापर कॉलोनी में शनिवार को वार्षिक विज्ञान आर्ट व क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर प्रतिभा दिखाई। संस्थान के चेयरमैन कमलकांत कंबोज मुख्यातिथि रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 10:31 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 10:31 PM (IST)
बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा
बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल थापर कॉलोनी में शनिवार को वार्षिक विज्ञान आर्ट व क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर प्रतिभा दिखाई। संस्थान के चेयरमैन कमलकांत कंबोज मुख्यातिथि रहे।

prime article banner

भौतिकी विज्ञान में विद्यार्थियों ने थर्मल पावर प्लांट, हाईड्रो डैम, सोलर ऊर्जा से संचालित यमुनानगर का भावी बस स्टैंड, बार्डर सिक्योरिटी सिस्टम के मॉडल बनाए। रसायन विभाग में विद्यार्थियों ने डिहाईड्रेशन ऑफ शूगर, डीएनए की प्रस्तुति दी। जीव विज्ञान में विद्यार्थियों न सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर हीटर का मॉडल बनाया। जीव विज्ञान के विद्यार्थियों ने ब्लड टेस्ट कैंप का आयोजन किया। चेयरमैन ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल की ¨प्रसिपल रेने मलिक ने बताया कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि सामान्य ज्ञान भी मजबूत होना चाहिए। किताबों से बाहर भी दुनिया होती है। इस मौके पर अचला भाटिया, अंजू ढींगरा व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.