मुख्यमंत्री ने उपन्यास लेखक आरित गुप्ता को किया सम्मानित
संत निश्चल ¨सह पब्लिक स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र आरित गुप्ता को उनके उपन्यास द फ्लेम्ज ऑफ बी¨ग्नग की कामयाबी के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि यह उपन्यास 14 वर्षीय आरित द्वारा लिखा गया और दिसंबर 2018 में चेन्नई के पब्लि¨शग हाउस नोशन प्रेस ने इसका प्रकाशन किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : संत निश्चल ¨सह पब्लिक स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र आरित गुप्ता को उनके उपन्यास द फ्लेम्ज ऑफ बी¨ग्नग की कामयाबी के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि यह उपन्यास 14 वर्षीय आरित द्वारा लिखा गया और दिसंबर 2018 में चेन्नई के पब्लि¨शग हाउस नोशन प्रेस ने इसका प्रकाशन किया।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कनाल रेस्ट हाउस पहुंचे। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने सीएम को बताया कि आरित 14 वर्ष का है और उसने 100 पेज का उपन्यास लिखा है। तब मुख्यमंत्री ने आरित से मिलने की इच्छा जताई। आरित से मिलने पर मुख्यमंत्री ने उनके उपन्यास का विमोचन भी किया और उपन्यास में लिखी गई कहानियों के बारे में आरित से विस्तार से चर्चा भी करी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरित द्वारा इतनी छोटी उम्र में ऐसा उपन्यास लिखना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उपन्यास द फ्लेम्ज आफ बी¨ग्नग प्रकाशित होने के पहले सप्ताह में ही ऑनलाइन वेबसाइट एमेजोंन इंडिया पर बेस्ट सेलर्•ा में पहले 100 उपन्यासों में अपनी जगह दर्ज कर चुका है। मौके पर हरियाणा विधान सभा स्पीकर चौधरी कंवर पाल, विधायक घनश्याम अरोड़ा, विधायक श्याम ¨सह राणा, मेयर मदन चौहान, आरित के पिता सुमीत गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।