पानी बचाना हम सभी का दायित्व : रेणु
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जल शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीडीपीओ रेणु शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और जल संरक्षण की शपथ ली।
संवाद सहयोगी, रादौर : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जल शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीडीपीओ रेणु शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और जल संरक्षण की शपथ ली।
रेणु शर्मा ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। हम सभी का दायित्व बनता है कि दैनिक कार्य में जल बचाएं। पानी का उतना ही इस्तेमाल करें, जितनी जरूरी है। दूसरों को भी इस बारे में जागरूक करें। खासतौर पर महिलाएं जल संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। न केवल पौधे लगाने बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करनी है। मौके पर सुपरवाइजर वंदना कांबोज, ललतेश, मीना कांबोज, ऋतु, बिमलेश, पुनित, सुशांत, बलदेव आदि उपस्थित थे।