Move to Jagran APP

Yamunanagar News: लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार केस दर्ज, 907 वाहनों के किए गए चालान

यमुनानगर में लेन चेंज नियम (Lane Change Rule) का उल्लंघन करने के मामले में ट्रक चालकों पर पहली बार केस दर्ज किया गया। नेशनल हाईवे पर लेन चेंज नियम का उल्लंघन सबसे अधिक होता है। वहीं यातायात थाना पुलिस ने दो चालकों पर केस दर्ज किया है। साथ ही तीन माह में लेन चेंज नियम की उल्लंघन के 907 चालान किए गए हैं।

By Avneesh kumar Edited By: Deepak Saxena Published: Sat, 06 Apr 2024 03:18 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2024 03:18 PM (IST)
लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार केस दर्ज (सांकेतिक)।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने वालों पर जिले में पहली बार कानूनी कार्रवाई हुई है। पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जा रहे थे। लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आईजी यातायात एवं हाईवे की ओर से लेन चेंज नियम का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस नियम के तहत भारी वाहन चालकों को बाईं लेन में चलना होता है।

loksabha election banner

यमुनानगर थाने में दर्ज हुआ केस

ईएसआई रमेश कुमार व एपीओ सुरेश पाल कर्मचारियों के साथ पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर एमटी करेहड़ा खुर्द के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक चालक लेन नंबर एक व दो बार-बार बदल रहा था। ट्रक को बड़ी लापरवाही से जिग जैग चला रहा था, जिससे पीछे से आने वाले वाहन के टकराने का खतरा बन जाता है।

चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका गया। उसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई। चालक की पहचान सहारनपुर के गांव तलहेडी निवासी शौकीन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सदर यमुनानगर थाना में केस दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें: Panipat Fire: पानीपत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जला कीमती सामान; लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

जनवरी माह में हुए थे आदेश

आईजी यातायात एवं हाईवे की ओर से लेन चेंज के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 10 जनवरी को इस संबंध में पुलिस की ओर से भी जानकारी दी गई। हालांकि केस दर्ज की कार्रवाई पहली बार ही हुई है। समय-समय पर लेन चेंज के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाते हैं। जनवरी माह से अब तक यातायात थाना पुलिस ने लेन चेंज का उल्लंघन करने वालों के 907 चालान किए हैं।

ये भी पढ़ें: Illegal liquor in Haryana: चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर, इस एप के जरिए कर सकेंगे सीधे शिकायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.