Move to Jagran APP

झींवरेहड़ी गुरुद्वारा के प्रधान व महासचिव की मोहर कर गलत इस्तेमाल करने पर दो के खिलाफ केस दर्ज

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि झींवरेहड़ी गांव में गुरुद्वारा थड़ा साहिब पातशाही नौवीं 2014 के हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एक्ट के अनुसार हरियाणा कमेटी द्वारा संचालित किया जा रहा है। गांव सिकंदरा निवासी गुरबाज सिंह गुरुद्वारा सेवा संभाल समिति का सदस्य है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 07:29 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 07:29 AM (IST)
झींवरेहड़ी गुरुद्वारा के प्रधान व महासचिव की मोहर कर गलत इस्तेमाल करने पर दो के खिलाफ केस दर्ज
झींवरेहड़ी गुरुद्वारा के प्रधान व महासचिव की मोहर कर गलत इस्तेमाल करने पर दो के खिलाफ केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांव झींवरेहड़ी में गुरुद्वारा थड़ा साहिब पातशाही नौवीं के प्रधान व महासचिव पद की मोहर का गलत इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा के सचिव ने गुरबाज सिंह व जोगा सिंह के खिलाफ थाना छप्पर में केस दर्ज कराया है। ज्ञात हो कि झींवरेहड़ी गांव में गुरुद्वारा साहिब के संचालक को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

loksabha election banner

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि झींवरेहड़ी गांव में गुरुद्वारा थड़ा साहिब पातशाही नौवीं 2014 के हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एक्ट के अनुसार हरियाणा कमेटी द्वारा संचालित किया जा रहा है। गांव सिकंदरा निवासी गुरबाज सिंह गुरुद्वारा सेवा संभाल समिति का सदस्य है। वह रिवाल्वर लेकर गुरुद्वारा में अपने साथियों के साथ आता रहता है। रिवाल्वर दिखाकर वह गुरुद्वारा में काम करने वाले लोगों को भी धमकाता रहता है। कई बार वह उन्हें भी धमका चुका है। जिससे उन सभी को जान का खतरा है। गुरबाज सिंह कुछ दिन पहले गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय से बैंक की चेक बुक चोरी करके ले गया था। जिसे उसने अभी तक वापस नहीं किया है। वह चेक बुक का गलत इस्तमाल कर सकता है। गुरबाज सिंह व सरदार जोगा सिंह न तो गुरुद्वारा थड़ा साहिब के प्रधान हैं और न ही जोगा सिंह हरियाणा कमेटी के महासचिव हैं। 13 अगस्त 2020 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान का चुनाव हुआ था। जिसमे जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल चुनाव जीत कर प्रधान बने थे। इसके बाद नई कार्यकारिणी बनी थी जिसमे जसवीर सिंह भट्टी महासचिव बने थे। गुरबाज सिंह गुरुद्वारा थड़ा साहिब के प्रधान की मुहर व जोगा सिंह ने हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की महासचिव मुहर का 28 मई 2021 को गलत इस्तेमाल किया है जो गैर कानूनी है। जिससे गुरुद्वारा साहिब के बैंक खाता के संचालककर्ता बदलने से रोकने के लिए उन्होंने ने पंजाब नेशनल बैंक में पत्र देकर गलत किया है। सर्वजीत सिंह ने कहा कि गुरबाज सिंह के खिलाफ पहले भी हमने गुरुद्वारा साहिब के खातों में हेरा फेरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिसकी अभी जांच चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.