Move to Jagran APP

फैक्ट्री की छत से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार व फैक्ट्री संचालक पर केस दर्ज

यमुनानगर थाना सदर यमुनानगर एरिया में स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री की छत पर चढे मजदूर की गिरने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 07:11 PM (IST)
फैक्ट्री की छत से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार व फैक्ट्री संचालक पर केस दर्ज
फैक्ट्री की छत से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार व फैक्ट्री संचालक पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : थाना सदर यमुनानगर एरिया में स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री की छत पर चढ़कर लोहे की चादरें ठीक कर रहा मजदूर नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने फैक्ट्री संचालक व ठेकेदार पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही से ही यह हादसा हुआ। 25 वर्षीय जोनी को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के फैक्ट्री की छत पर चढ़ा दिया। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने ठेकेदार व फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

बिलासपुर खंड के दयालगढ़ निवास सेवाराम ने बताया कि थाना सदर एरिया की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री पर लोहे की जो चादर लगी हुई थी वह काफी पुरानी थी। इसके बावजूद जबरदस्ती उसे छत पर चादरें बदलने के लिए चढ़ा दिया। उसे कोई सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिया गया। जिस कारण जोनी छत से नीचे आ गिरा। पुलिस ने ठेकेदार और फैक्टरी संचालक पर लापरवाही का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सेवाराम ने बताया कि जोनी के पास तीन साल का बेटा है। पुलिस का कहना है कि जोनी अक्सर फैक्टरी में मजदूरी करने आ जाता था। रविवार को छत पर चादरें बदल रहे था कि एक पुरानी चादर टूट गई और जोनी छत से नीचे आ गिरा । इसमें वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि पुलिस ने ठेकेदार और फैक्टरी संचालक पर केस दर्ज किया है। मामले की आगे जांच कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.