Move to Jagran APP

जेठ के लिए चाय बनाते समय नवविवाहिता का आ गया फाेन, फिर शुरू हुई बर्बादी

एक युवती को उसके जेठ ने चाय बनाने को कहा। वह चाय लेकर आई तो उसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर कॉल आ गया। वह फोन सुनने लगी तो जेठ ने उसकी चाय में नशा मिला दिया व फिर उससे दुष्‍कर्म किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 31 Dec 2017 10:14 AM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2017 10:14 AM (IST)
जेठ के लिए चाय बनाते समय नवविवाहिता का आ गया फाेन, फिर शुरू हुई बर्बादी
जेठ के लिए चाय बनाते समय नवविवाहिता का आ गया फाेन, फिर शुरू हुई बर्बादी

जेएनएन, यमुनानगर। एक नवविवाहिता से उसे जेठ ने चाय बनाने को कहा। चाय बनाने के बाद युवती का मोबाइल फोन पर कॉल अा गया। इसी दौरान जेठ ने युवती की प्‍याली में नशीला पदार्थ मिला दिया। यह चाय पीने के बाद युवती बेहोश हाे गई, तो जेठ ने उससे दुष्‍कर्म किया और इसकी वीडियो भी बना लिया। बाद में भी वह उसे हवस का शिकार बनाता रहा। युवती के गर्भवती हाेने पर पति ने उसे अपनाने से इन्‍कार कर दिया। ससुराल वालों ने उसका दो बार गर्भपात भी कराया और बाद में उसे मायके छोेड़ दिया।

loksabha election banner

युवती का मायका रादौर क्षेत्र के एक गांव में है और उसकी शादी कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में हुई थी। पीडि़त युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ जीरो एफआइआर दर्ज कर केस कुरुक्षेत्र ट्रांसफर कर दिया है। कुरुक्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: सरबजीत के परिवार को भी पाक ने किया था जलील, पत्‍नी का सिंदूर व बिंदी भी हटवाई

रादौर के गांव की रहने वाली 23 वर्षीय पीडि़ता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जनवरी 2017 में कुरुक्षेत्र के गांव में हुई थी। उसका पति काम के सिलसिले में अक्‍सर घर से बाहर रहते हैं। युवती का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका जेठ अशोक कुमार उस पर गलत नजर रखता था। 4 अप्रैल को जब उसके सास-ससुर व पति घर से बाहर गए थे तो जेठ घर आ गया।

युवती के अनुसार, अकेला पाकर अशोक ने उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही, लेकिन वह किसी तरह बच निकली। युवती ने इस बारे में पति व सास-ससुर को बताया तो वे कहने लगे कि अशोक ऐसा नहीं है। वह झूठ बोल रही है। यह बात उसने अपने माता-पिता को भी बताई थी। इसके बाद थाने में भी शिकायत दी गई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।

युवती ने बताया कि इस घटना के कुछ दिन बाद जब उसका पति, सास-ससुर और जेठानी किसी काम से बाहर गए हुए थे तो दोपहर के समय अशोक घर पर आया। उसने उसे चाय बनाने के लिए कहा। जब वह रसोई में चाय बनाने के बाद अशोक को चाय दे रही थी कि उसका फोन आ गया और वह फोन सुनने के लिए कमरे में चली गई।

युवती ने बताया कि अशोक ने इसी दौरान उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। फोन पर बात करने के बाद युवती अपनी चाय की प्‍याली लेकर कमरे में चली गई। चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान अशोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। जब उसे होश आया तो उसे सारी घटना का पता चला।

यह भी पढ़ें: चाट वाले ने कम दी चटनी तो याद आए अंग्रेजी वाले मास्टरजी, जानें क्या है मामला

युवती ने बताया कि इसके बाद उसने घटना के बारे में सास-ससुर व पति को बताया लेकिन वे उल्टा उसे ही गलत बताने लगे। पति व सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट की और चुप रहने को कहा। अशोक ने इसके बाद वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बाद दुष्कर्म किया। इस कारण वह गर्भवती हो गई, लेकिन उसके पति ने कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे दो बार गर्भपात की दवा खिला दी। बाद में उसका पति उसे मायके छोड़ गया।

जांच अधिकारी एसआइ कुसुम बाला का कहना है कि महिला ने थाने में शिकायत देकर जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जीरो एफआइआर दर्ज कर केस संबंधित थाने में रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप का गंदा खेल : बेटी बनाती थी संबंध, पिता वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.