Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 06:47 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:47 AM (IST)
शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

loksabha election banner

थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल को गांव का मुकराम उसकी 17 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस दौरान आरोपित ने उसे मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसकी बेटी दहशत में रहने लगी। उसने जान से मारने की धमकी देने के डर से कई दिन तक उन्हें कुछ नहीं बताया। लेकिन बाद में उन्होंने बेटी से बात की तो उसने पूछने पर सारी बात बताई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद आरोपित के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रही एएसआइ पूनम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.