सरकार ने रादौर के विकास को दिए पांच करोड़ : बीएल सैनी
क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने रादौर क्षेत्र के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये ग्रांट राशि मंजूर की है। क्षेत्र की पंचायतें विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पास करके उन्हें दें। जल्द ही विकास कार्यों के लिए ग्रांट राशि दिलवाई जाएगी।
संवाद सहयोगी, रादौर : क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने रादौर क्षेत्र के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये ग्रांट राशि मंजूर की है। क्षेत्र की पंचायतें विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पास करके उन्हें दें। जल्द ही विकास कार्यों के लिए ग्रांट राशि दिलवाई जाएगी। यह शब्द विधायक डॉ. बिशन लाल सैनी ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित सरपंचों को संबोधित करते हुए कही।
विधायक ने कहा कि सभी गांव में समान रूप से विकासकार्य कराए जाएंगे। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। 22 नवंबर को कांग्रेस की ओर से धान की खरीद को लेकर जगाधरी अनाज मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।