Move to Jagran APP

भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल

भाजपा की ओर से जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा व समर्पण भाव से मनाया गया। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बताया कि सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई की। स्टेशन रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर में गए और पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हवन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 07:33 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 07:33 AM (IST)
भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल
भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा की ओर से जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा व समर्पण भाव से मनाया गया।

loksabha election banner

विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बताया कि सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई की। स्टेशन रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर में गए और पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हवन किया। उसके बाद अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कोरोना वैक्सीनेशन कैंपों में जाकर लोगों को निशुल्क मास्क व सेनिटाइजर बांटे। पांच बूथों पर 50 पौधे लगाए। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन पूरी तरह से जनता के हित के कार्यों के लिए है। उनकी छवि विश्व नेता की है। मौके पर चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद,चेयरमैन रामनिवास गर्ग, जिला महामंत्री कृष्ण सिगला, मंडल अध्यक्ष विभोर पाहुजा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री संगीता सिघल, डिप्टी मेयर रानी कालडा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व अन्य उपस्थित थे। सफाई अभियान चलाया :

संवाद सहयोगी, छछरौली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल छछरौली के सभी कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षा मंत्री कंवरपाल के बेटे निश्चल चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सफाई अभियान के तहत निश्चल चौधरी ने भी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कस्बा छछरौली के मेन बाजार, बस स्टैंड, अस्पताल कई जगहों पर सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने इस दौरान कहा कि भाजपा द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.