भाजपा ने की किसानों से वादाखिलाफी : संजू
15 अगस्त को किसान अधिकार दिवस मनाया जाएगा। किसान विरोधी अध्यादेश को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, रादौर :
15 अगस्त को किसान अधिकार दिवस मनाया जाएगा। किसान विरोधी अध्यादेश को लेकर किसान, व्यापारी, मजदूर मिलकर अपनी मोटरसाइकिल पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पर जाकर अध्यादेश की कॉपियां जलाएंगे। यह बात भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजु गुंदयाना ने मेहमदपुर, जयसिंह का माजरा, हिरण छप्पर, कलेसरा, दौलतपुर में किसानों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनाव के दौरान किसानों से वादा किया था कि उनकी पार्टी के सत्ता में आते ही पहली कलम से किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। किसानों की स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाएगी। लेकिन आज तक भाजपा सरकार ने अपने किए गए वादों को पूरा नहीं किया। यदि सरकार ने अध्यादेश वापस नहीं लिए तो 10 सितंबर को एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।