भाकियू ने लगाई धान की खरीद जल्दी शुरू करने की गुहार
संवाद सहयोगी, साढौरा : धान की अगेती फसल पक जाने के कारण इसकी कधान की अगेती फसल पक जाने के कारण इसकी कटाई का काम पूरे जोर से शुरु हो चुका है, लेकिन धान की खरीद शुरू न किए जाने से किसानों को परेशानी हो रही है।
संवाद सहयोगी, साढौरा : धान की अगेती फसल पक जाने के कारण इसकी कटाई का काम पूरे जोर से शुरु हो चुका है, लेकिन धान की खरीद शुरू न किए जाने से किसानों को परेशानी हो रही है। भाकियू के हल्का प्रधान सतपाल मानकपुर ने इन हालात में धान की सरकारी खरीद जल्दी शुरु करने की मांग की है। सतपाल मानकपुर ने कहा कि किसान की मजबूरी है कि फसल को काटने के बाद वह उसे खेत में संभालकर नहीं रख सकता है। इन हालात में धान की फसल को मंडी में पहुंचाना जरुरी हो जाता है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसान को मंडी में धान की फसल पहुंचाने के बाद उसकी रखवाली करने को विवश होना पड़ रहा है। इससे पहले तो आढ़ती धान की सरकारी खरीद न होने के अभाव में धान को अपने तौर पर खरीदकर शैलरों में पहुंचा देते थे। लेकिन इस बार सरकार ने धान की सरकारी खरीद शुरु न होने तक शैलरों में न पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।