Move to Jagran APP

घेर के सामने पेशाब करने से रोकने पर पीटा

सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव धौड़ंग में घेर के सामने पेशाब करने से रोकने पर युवक ने अधेड़ खड़क सिंह के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपित ने अपने पिता पवन सिंह के साथ मिलकर उन्हें पीटा। डंडों से वार कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 07:40 AM (IST)
घेर के सामने पेशाब करने से रोकने पर पीटा
घेर के सामने पेशाब करने से रोकने पर पीटा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव धौड़ंग में घेर के सामने पेशाब करने से रोकने पर युवक ने अधेड़ खड़क सिंह के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपित ने अपने पिता पवन सिंह के साथ मिलकर उन्हें पीटा। डंडों से वार कर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में खड़क सिंह ने बताया कि रविद्र सिंह पेशाब कर रहा था। जिस पर उसे टोक दिया। इस बात से गुस्साए रविद्र ने गालियां दी। बाद में वह अपने पिता पवन सिंह के साथ डंडे लेकर आया और घेर में घुसकर मारपीट की। बीच बचाव में आए भाई अजमेर को भी पीटा। पुलिस ने केस दर्ज किया। दो जगह से अधेड़ लापता

जासं, यमुनानगर :

सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर से 52 वर्षीय अधेड़ लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। बेटे मोहम्मद अली की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। उधर, अर्जुननगर निवासी गौरव ने बताया कि उनके पिता 55 वर्षीय दलीप सिंह शराब के आदी है। वह अक्सर घर से चले जाते थे और एक दो दिन बाद लौट आते हैं। कई दिन पहले वह घर से निकले थे। अब तक नहीं लौटे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। दो जगह से युवतियां लापता

जासं, यमुनानगर :

फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव से 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। स्वजनों ने तलाश शुरू की, तो पता लगा कि उनकी बेटी को कमालपुर निवासी अंकित शादी की नीयत से बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज किया। उधर, सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे से 30 वर्षीय युवती लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.