महान क्रांतिकारियों में से एक थे बालकृष्ण : शर्मा
डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण खत्री की पुण्य तिथि मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 08:10 AM (IST)
फोटो : 11
संवाद सहयोगी, रादौर : डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण खत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रिसिपल रमन शर्मा ने बच्चों को आनलाइन जानकारी देते हुए बताया कि रामकृष्ण खत्री भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे। स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण खत्री का जन्म 3 मार्च 1902 को महाराष्ट्र के जिले बुलढाना बरार के चिखली नामक गांव में हुआ था। उन्होंने बताया कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के व्याख्यान से प्रभावित होकर रामकृष्ण खत्री ने साधु समाज को संगठित करने का संकल्प किया और उदासीनमंडल के नाम से एक संस्था बना ली। इस संस्था में उन्हें महंत गोविद प्रकाश के नाम से लोग जानते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें