विकास में पिछड़ा जठलाना, ब्लॉक का दर्जा देने की मांग
संवाद सहयोगी जठलाना 30 से अधिक गांवों के लोगों ने जठलाना को ब्लॉक का दर्जा देने की मांग
संवाद सहयोगी, जठलाना : 30 से अधिक गांवों के लोगों ने जठलाना को ब्लॉक का दर्जा देने की मांग की है। विकास की दृष्टि से जठलाना क्षेत्र बेहद पिछड़ा हुआ है। सुविधाओं के मामले में क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। जठलाना में मात्र एक थाना स्थित है, वह भी किराये के एक ढाबे के भवन में चल रहा है। इसके अलावा जठलाना व गुमथला मे छोटी-छोटी अनाज मंडियां हैं। क्षेत्र में कोई सरकारी या गैर सरकारी कालेज तक नहीं है। क्षेत्र के लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए रादौर या यमुनानगर जाते हैं। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर मात्र सरकारी अस्पताल है। जहां डाक्टरों की भारी कमी है। ईलाज के लिए यहां के लोग रादौर, लाडवा, यमुनानगर जाते है। जठलाना के पूर्व सरपंच रामगोपाल, बीर सिंह, लोकेंद्र, सोहित, नौशाद, जीत सिंह, रिकू , बलबीर, इरशाद, रोशन ने बताया कि जठलाना में बस स्टैंड के नाम पर एक क्यू शेल्टर है। जिसमें कुछ लोग बैठ सकते हैं। ईलाज के लिए केवल एक डिस्पेंसरी है। जहां छोटी, मोटी बीमारियों का ईलाज होता है। जठलाना क्षेत्र में कोई अष्टाम विक्रेता तक नहीं है। जिसके लिए लोगों को रादौर की भागदौड़ करनी होती है। जिससे आम आदमी के समय व धन की बर्बादी होती है। जौहड़ गंदगी से भरे पडे़ हैं। क्षेत्र के लोगों ने सुविधाओं की मांग करते हुए सरकार से जठलाना को ब्लॉक का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
इस बारे रादौर विधायक डा. बिशनलाल सैनी ने कहा कि जठलाना को ब्लॉक का दर्जा दिलाने के लिए वह विधानसभा में लोगों की आवाज उठाएंगे। वह मुख्यमंत्री से मिलकर इस बारे बात करेंगे।