प्लॉट विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच पर केस
प्लॉट की रंजिश में नवाशहर के गुरमेल को पांच लोगों ने युवक पर हमला कर दिया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
प्लॉट की रंजिश में नवाशहर के गुरमेल को पांच लोगों ने खूब पीटा। आरोप है कि उसे जातिसूचक शब्द कहे। उसे जान से मारने की कोशिश की।
सरस्वती नगर के गांव नवाशहर निवासी गुरमेल बताया कि उसने वर्ष 2016 में तीन मरले तीन दुकानों का प्लॉट खरीदने के लिए चाहड़वाला के कर्मवीर को बयाना दिया था। 2017 में रजिस्ट्री अपने नाम कराई और कब्जा लेकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद से ही आरोपित चाहड़वाला निवासी धर्मवीर, सतबीर, विशाल, व कमल और आमवाला निवासी निर्मल सिंह उसे परेशान कर रहे थे। कभी लेबर को धमकाकर कार्य रुकवा देते, तो कभी गाली गलौच करने लगे। तीन जुलाई 2020 को लेबर घर पर खाना खाने गई हुई थी। जब वह प्लॉट पर पहुंचा, तो आरोपित वहां पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपितों ने पकड़कर नीचे गिरा दिया और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप में मुंह में भी नशीला पदार्थ डाला। उसकी टांगों पर तलवारों से वार कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।