Move to Jagran APP

एसोसिएशन ने अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कस्बा की समस्याओं को लेकर कितनी बार एसडीएम व नगरपालिका के अधिकारियों से मिले परंतु कोई भी इन्हें दूर करने के लिए गंभीर नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:50 AM (IST)
एसोसिएशन ने अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप
एसोसिएशन ने अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप

संवाद सहयोगी, रादौर : वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को निजी पैलेस में प्रधान कर्मवीर खुर्दबन की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कस्बा की समस्याओं को लेकर कितनी बार एसडीएम व नगरपालिका के अधिकारियों से मिले परंतु कोई भी इन्हें दूर करने के लिए गंभीर नहीं है। अधिकारियों के पास आश्वासन के सिवा कुछ नहीं है। स्टेडियम का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका। लोगों के पास सैर करने के लिए जगह नहीं है। कस्बा में कुत्तों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों को हर रोज अपना शिकार बना रहे हैं। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य लालचंद कांबोज व मास्टर बलजीत सिंह रोहिला ने बताया कि बंदरों व कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। बंदर घरों में घुसकर खाने पीने का सामान उठाकर ले जाते है। इस मौके पर सुशील अग्रवाल, ज्ञानचंद कांबोज, मुकेश अरोड़ा, भगवंत दयाल कटारिया, लालचंद कांबोज, सुखबीर सिंह, सोनू सरदार, मास्टर सुरेंद्र चौहान, मास्टर रविद्र शर्मा, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरण सिंह, मास्टर बलजीत रोहिला, दर्शनलाल कांबोज, मनमोहन सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.