Move to Jagran APP

एकसूत्र में पिरोने व ईश्वर के मार्ग पर चलने को प्रेरित कर रहा आर्य समाज

आर्य समाज ईश्वर की बात करता है। भागवत गीता में भी ईश्वर को मानने की बात कही गई है लेकिन आज मनुष्य भटक रहा है। ऐसे लोगों को आर्य समाज एकसूत्र में पिरोने व ईश्वर के मार्ग पर चलने को जागरूक कर रहा है। आर्य समाज से जुड़े लोग भी हमेशा सत्य बोलते हैं। यह बात सदियों से प्रचलित और सत्य है। यह शब्द शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहे। वह रविवार को आर्य समाज भवन में मकर सक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 06:28 PM (IST)
एकसूत्र में पिरोने व ईश्वर के मार्ग पर चलने को प्रेरित कर रहा आर्य समाज
एकसूत्र में पिरोने व ईश्वर के मार्ग पर चलने को प्रेरित कर रहा आर्य समाज

संवाद सहयोगी, रादौर: आर्य समाज ईश्वर की बात करता है। भागवत गीता में भी ईश्वर को मानने की बात कही गई है, लेकिन आज मनुष्य भटक रहा है। ऐसे लोगों को आर्य समाज एकसूत्र में पिरोने व ईश्वर के मार्ग पर चलने को जागरूक कर रहा है। आर्य समाज से जुड़े लोग भी हमेशा सत्य बोलते हैं। यह बात सदियों से प्रचलित और सत्य है। यह शब्द शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहे। वह रविवार को आर्य समाज भवन में मकर सक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आहुति डालकर सर्व समाज के कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक मान सिंह आर्य व प्रधान रमेश आर्य ने की। कार्यक्रम में भजन उपदेशक जयपाल आर्य ने अपने प्रवचनों से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर की छात्राओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से संबंधित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसने सभी का मन मोहा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी जरूरी : मान सिंह आर्य

loksabha election banner

सरंक्षक मान सिंह आर्य ने कहा कि आर्य समाज वर्षों से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहा है और सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। समाज के अन्य लोगों व संस्थाओं को भी आर्य समाज के कार्यों से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। जिससे समाज में एक नई व पुरातन संस्कृति की अवधारणा को आगे बढ़ाने का कार्य किया सकता है। मौके पर रमेश आर्य, प्रदीप चौधरी, धनपत सैनी, किरणपाल आर्य, अरविद आर्य, मा. कृष्ण कुमार, अमित कांबोज, हितेश शर्मा, विरेंद्र सैनी, डा. सतीश कांबोज, आयुष कांबोज, अशोक गुंबर, जगमाल रत्तनगढ़, ज्ञान सिंह कांबोज, लालचंद कांबोज, आयुष कांबोज मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.