कला हमारे जीवन का आधार : अनिल
एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में शनिवार को पेंटिग प्रतियोगिता करवाई गई।
संवाद सहयोगी, रादौर : एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में शनिवार को पेंटिग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में प्ले व केजी तक के बच्चों ने भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न कलाकृतियों को रंग बिरंगे रंगों से सजाकर सभी का मनमोह लिया। नर्सरी व केजी के बच्चों ने थंब पेटिग में बडे़ उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने थंब से बैलून, तितली, फूल, पत्ते, पंतग व हट आकृतियों को नया रूप दिया। स्कूल के चेयरमैन अनिल कांबोज व प्रिसिपल अंजू गुलाटी ने बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन किया। अंजू गुलाटी ने कहा कि कला हमारे जीवन का आधार है। इस तरह के कार्यों से बच्चों की रचनात्मक शक्ति को बढा़वा मिलता है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ कलात्मक गतिविधियों को भी पूरा-पूरा महत्व देना चाहिए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य मोनिका, सोनिया, रितू, प्रवीण, रचना, पूनम, संतोष, बिट्टू ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।