Move to Jagran APP

महिला को फैक्ट्री में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता यमुनानगर फर्कपुर थाना क्षेत्र की कालोनी में किराये के मकान में रह र

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 10:05 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 10:05 AM (IST)
महिला को फैक्ट्री में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
महिला को फैक्ट्री में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

फर्कपुर थाना क्षेत्र की कालोनी में किराये के मकान में रह रही महिला से दुष्कर्म के आरोपित गांधीनगर निवासी भीम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपित ने उसे व उसकी मकान मालकिन को रात भर फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखा।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला जगाधरी वर्कशॉप में किराये के मकान में रहती है। उसकी मकान मालकिन की गांधीनगर निवासी भीम सिंह से जान पहचान है। महिला की मकान मालकिन उससे कहने लगी कि उसे भीम सिंह की फैक्ट्री जोड़िया नाका पर कुछ काम है। वहां तक चलते हैं। शाम करीब आठ बजे वह उसके साथ चली गई। जिस समय वह फैक्ट्री में पहुंचे, वहां पर काफी लोग कार्य कर रहे थे। इसी दौरान भीम सिंह ने कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। कुछ ही देर बाद सभी काम कर रहे लोग वहां से चले गए। इसके बाद जब महिला और मकान मालकिन वहां से चलने लगे, तो भीम सिंह ने गेट बंद कर लिया और उन्हें वहीं रोक लिया। महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे फैक्ट्री में ही बंधक बनाकर रखा। किसी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थ्री। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.