Move to Jagran APP

वर्कशाप मंडल के 84 बूथों के 13 प्रभारी किए नियुक्त

भाजपा में संगठन के चुनावों के लिए पूरी तैयारी चल रही है। यमुनानगर विधानसभा के लिए तीन प्रभारी गिरिश पुरी अशोक मेहंदीरत्ता व संगीता सिघल प्रदेश को नियुक्त किया है। पवन बिट्टू पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राम निवास गर्ग व अशोक चनेटी को सहप्रभारी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 08:40 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 08:40 AM (IST)
वर्कशाप मंडल के 84 बूथों के 13 प्रभारी किए नियुक्त
वर्कशाप मंडल के 84 बूथों के 13 प्रभारी किए नियुक्त

जागरण, संवाददाता, जगाधरी वर्कशॉप : भाजपा में संगठन के चुनावों के लिए पूरी तैयारी चल रही है। यमुनानगर विधानसभा के लिए तीन प्रभारी गिरिश पुरी, अशोक मेहंदीरत्ता व संगीता सिघल प्रदेश को नियुक्त किया है। पवन बिट्टू पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर, राम निवास गर्ग व अशोक चनेटी को सहप्रभारी है।

loksabha election banner

शनिवार को यमुनानगर विधानसभा के वर्कशॉप मंडल के लिए 84 बूथों के लिए 13 प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी कार्यालय में इसको लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वर्कशॉप मंडल के मुख्य प्रभारी गिरिश पुरी व सह प्रभारी पवन बिट्टू ने की। उन्होंने बताया कि यमुनानगर विधानसभा को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें यमुनानगर, वर्कशॉप व ग्रामीण क्षेत्र शामिल है। विधानसभा के 230 बूथों में से वर्कशॉप मंडल में 84 बूथ है। सभी बूथों के लिए चुनाव दिसंबर माह में पूरे होने है। पूरी ने बताया ने प्रभारियों में तुलसी गोस्वामी, सुनील कालडा, जंगशेर सिंह, नीरज गुप्ता, तरुण मेहंदीरत्ता, कमलदेव सैनी, अनिल कांबोज, संदीप धीमान, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र राणा, प्रताप सिंह, रविद्र सैनी, कंवरपाल राणा नियुक्त किए है। इसके बाद जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी के चुनाव जनवरी के प्रथम माह में संपन्न कर लिए जाएंगे। बूथ अध्यक्ष चुनने के बाद मंडल अध्यक्ष बनाएं जाएंगे। उसके बाद मंडल अध्यक्ष जिलाध्यक्ष का चयन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.