मलबे के नीचे दबी एक और गाय ने तोड़ा दम, संकट में व्यवसायी
औरंगाबाद डेयरी कांप्लेक्स में लेंटर गिर जाने के बाद मलबे के नीचे दबी एक और गाय ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद व्यवसायी सदमे में है। डेयरी एसोसिएशन सोमवार को इस बारे मेयर मदन चौहान से मिलकर पीड़ित व्यवसायी के लिए आर्थिक सहायता की मांग करेगी। मरने वाली गायों की संख्या अब पांच हो गई है। चार गायों ने शनिवार को मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : औरंगाबाद डेयरी कांप्लेक्स में लेंटर गिर जाने के बाद मलबे के नीचे दबी एक और गाय ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद व्यवसायी सदमे में है। डेयरी एसोसिएशन सोमवार को इस बारे मेयर मदन चौहान से मिलकर पीड़ित व्यवसायी के लिए आर्थिक सहायता की मांग करेगी। मरने वाली गायों की संख्या अब पांच हो गई है। चार गायों ने शनिवार को मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
इनसेट
यह था मामला
व्यवसायी राजेंद्र राणा ने बताया कि औरंगाबाद डेयरी कांप्लेक्स में उनकी डेयरी है। शनिवार को सभी पशु डेयरी में बंधे हुए थे। करीब 10 बजे डेयरी के पिल्लर अचानक धंस गए। जिसके चलते अंदर बंधी हुई आठ गाय व सात भैंसे मलबे के नीचे दब गई। इसमें से चार भैंसे व चार गायों को उसी मलबे के ढेर के नीचे से निकाल लिया गया था। तीन भैंस व चार गाय की मौके पर मौत हो गई थी। बाकि पशुओं की हालात गंभीर बनी हुई थी। इनमें से एक गाय ने रविवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आसपास की डेयरियों में दरारें आ गई हैं। इनके गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
इनसेट
प्रशासन करे आर्थिक मदद
औरंगाबाद डेयरी एसोसिएशन के प्रधान हैप्पी गिल का कहना है कि इस हादसे के बाद व्यवसायी राजेंद्र राणा को भारी आर्थिक क्षति हुई है। गाय व भैंसों को दूध बेचकर परिवार का गुजारा कर चल रहा था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ तबाह कर दिया। उनकी मांग है कि प्रशासन की ओर से पीड़ित व्यवसायी की आर्थिक मदद की जाए।