पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक कर रहे अनिल
कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक अनिल गुप्ता पौधे लगाकर दूसरे को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अनिल ने बताया कि जितनी ज्यादा हमारी धरती पर पौधे होंगे उतनी ही ज्यादा वर्षा होगी। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण हमारे वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है जिसके कारण वर्षा कम हो रही है और ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ गई है।
जासं, जगाधरी वर्कशॉप : कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक अनिल गुप्ता पौधे लगाकर दूसरे को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अनिल ने बताया कि जितनी ज्यादा हमारी धरती पर पौधे होंगे उतनी ही ज्यादा वर्षा होगी। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण हमारे वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है, जिसके कारण वर्षा कम हो रही है और ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ गई है। पांच वर्षों से कई जगह फलों के पौधे रोपित कर चुके हैं। अमरूद, लीची, जामुन, कटहल, आम और छायादार पौधे जिनमे पीपल, बड़, नीम आदि शामिल हैं। लोगों को भी पौधे बांटते हैं। उनको पौधे लगाने को कहते है जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।