अमित मांकट स्टार आइकन अवार्ड से सम्मानित
फोटो 31 जागरण संवाददाता यमुनानगर एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की ओर से भ्रष्
फोटो : 31
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की ओर से भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता को समर्पित नेशनल स्टार आइकन अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन करनाल में किया गया। जिसमें शहर निवासी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित मांकट को नेशनल स्टार आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें फिल्म अभिनेता रजा मुराद व साउथ के फिल्म स्टार महा गांधी ने दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। अमित मांकट ने बताया कि एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की तरफ से एक पोर्टल बनाया गया है। इसके माध्यम से लोग भ्रष्ट लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वास्तविक पीड़ित के पास मौजूद सबूतों के आधार पर उसे कानूनी कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। ऐसे लोगों का फाउंडेशन की पूरी टीम एकजुट होकर साथ देती है। समारोह में जिलाध्यक्ष अमन नंदा, प्रदेश सलाहकार गौरव भंडारी, सचिव दीपक सैनी, राहुल वर्मा, सुरजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।