हर फील्ड में कामयाबी हासिल कर रही लड़कियां : अलका
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बेटी को सशक्त बनाओ लड़कियां हर फील्ड में आज अपनी कामयाबी का लोहा मनवा रही है। यह शब्द कहे रोल माडल अलका गर्ग ने कही। राजकीय उच्च विद्यालय मिल्क खास में संबोधित कर रही थी।
जासं, यमुनानगर : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बेटी को सशक्त बनाओ, लड़कियां हर फील्ड में आज अपनी कामयाबी का लोहा मनवा रही है। यह शब्द कहे रोल माडल अलका गर्ग ने कही। राजकीय उच्च विद्यालय मिल्क खास में संबोधित कर रही थी।
अलका गर्ग ने कहा कि लड़कियां आज हर फील्ड में अपनी कामयाबी साबित कर रही है। लड़कियां अब सेना में भी शामिल हो रही है। मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि वह लड़कियों का हौसला बढ़ाएं। छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं सशक्त जीवन का उद्देश्य पूर्ण बनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को समझाया कि लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली बाधाओं से डरना नहीं चाहिए, बल्कि अपना लक्ष्य निर्धारित करके उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूर्ण परीक्षण करना चाहिए। विभिन्न कक्षा में प्रथम आने वाली छात्राओं राजप्रीत कौर ,दीपिका कोमल ,शीतल, पायल ,मालती को चेक भेंट करके सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान, हेड टीचर कर्मवीर, टीचर अशोक कुमार, कुसुम लता, यादविदर सरपंच, निशा, नीता, कविता, परमजीत कौर, मनजीत कौर, पूजा शर्मा, शोभा लता पायल उपस्थित रहे।