पोक्सो एक्ट में बालक व बालिकाओं के समान अधिकार : अलका गर्ग
मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत बच्चों को पोक्सो एक्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है। इसके तहत स्कूलों में भी शिविर लगाए जा रहे हैं। अर्जुननगर में आयोजित कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य अलका गर्ग ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत बालक एवं बालिकाओं को एक समान सुरक्षा के अधिकार प्रदान किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत बच्चों को पोक्सो एक्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है। इसके तहत स्कूलों में भी शिविर लगाए जा रहे हैं। अर्जुननगर में आयोजित कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य अलका गर्ग ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत बालक एवं बालिकाओं को एक समान सुरक्षा के अधिकार प्रदान किए गए हैं। बच्चों को अपने आसपास विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्हें गुड टच व बैड टच के बारे में भी जानकारी देने के लिए स्कूलों में कार्यक्रम कराए जाते हैं। साथ ही उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा बेसहारा जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए छछरौली में बाल कुंज की स्थापना की गई है।