हर क्षेत्र में पहचान बना रहीं बेटियां : अलका
लड़कियों ने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। सरकार लड़कियों की भलाई के लिए बहुत सी योजनाओं को लागू कर रही है। उक्त शब्द बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर अलका गर्ग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बक्करवाला छात्राओं से बातचीत करते हुए कही। शुक्रवार को उन्होंने छात्राओं व उनके अभिभावकों अध्यापकों व एसएमसी सदस्यों से मन की बात की।
संवाद सहयोगी, छछरौली : लड़कियों ने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। सरकार लड़कियों की भलाई के लिए बहुत सी योजनाओं को लागू कर रही है। उक्त शब्द बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर अलका गर्ग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बक्करवाला छात्राओं से बातचीत करते हुए कही। शुक्रवार को उन्होंने छात्राओं व उनके अभिभावकों, अध्यापकों व एसएमसी सदस्यों से मन की बात की।
गर्ग ने कहा कि वह स्वयं भी एक बेटी हैं। शुरुआती दौर में वह अकेले ही इस दिशा में आगे बढ़ी। जैसे-जैसे साथ मिलता गया कारवां बनता गया। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया हुआ है। इनसे जुड़कर लड़कियों और महिलाओं को बहुत लाभ मिल रहा है। पढ़ी-लिखी महिलाएं समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। आज की नारी की आंखों में बहुत से सपने हैं। जिसे लेकर नारी शक्ति ने अपनी मंजिलें जीतने शुरू कर दी है।