वॉर रूम से निशाना साध कर चलाए जा रहे तीर
समय सुबह करीब 11 बजे। सिविल लाइन जगाधरी में भाजपा कार्यालय। यहीं पर बना है एक केबिन में बना है भाजपा का चुनावी वॉर रूम। यहीं पर कंप्यूटर लगे हैं मोबाइलों पर युवा व्यस्त हैं। पूछने पर पता चला कि यह सोशल मीडिया पर निगरानी रखे हुए हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : समय सुबह करीब 11 बजे। सिविल लाइन जगाधरी में भाजपा कार्यालय। यहीं पर बना है एक केबिन में बना है भाजपा का चुनावी वॉर रूम। यहीं पर कंप्यूटर लगे हैं, मोबाइलों पर युवा व्यस्त हैं। पूछने पर पता चला कि यह सोशल मीडिया पर निगरानी रखे हुए हैं। जैसे ही कोई दूसरे प्रत्याशी की ओर से पोस्ट आती है, तो तुरंत यह उसकी काट करने के लिए पोस्ट कर देते हैं। मसलन वह कहां पर जनसभा कर रहे हैं, किस गांव में गए हैं। वहां की वीडियो व फोटो इनके पास आते हैं, तुरंत ही इन वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है। यहां पर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समर्थक भी पहुंच रहे हैं। हर कोई चुनावी जायजा ले रहा है। यहीं से पूरी विधानसभा पर निगरानी रखी जा रही है। किस गांव में क्या माहौल है, कस्बे में किस तरह का माहौल है। सब पर चर्चा यही हो रही है। उसी के अनुरूप रणनीति भी तैयार हो रही है। विपक्षियों के भाषणों पर भी नजर
चुनावी वॉर रूम में विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों के भाषणों पर भी नजर रखी जाती है। वह कहां पर क्या बोल रहे हैं। इसकी पूरी मॉनिटरिग यही से हो रही है। किस बूथ पर क्या समीकरण बन रहे हैं। इस पर भी पैनी नजर यह टीम रखती है। फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब व वाट्सएप पर दनादन पोस्ट की जाती है। कहीं पर समर्थन दिया जा रहा है, तो उसके बारे में तुरंत अपडेट की जाती है। इस टीम में 15-20 लोग लगे हुए हैं। हर बूथ पर वोट हिसाब-किताब
यहां पर विधानसभा के हर बूथ की वोटों का पूरा हिसाब किताब है। पहले चुनाव में किस बूथ से कितनी वोट मिली। कहां पर कमतर रहे, कहां आगे रहे। इसका पूरा लेखा जोखा लिखा हुआ है। एक बूथ पर कितने वोटर हैं। किस जाति बिरादरी के हैं। सभी रिकॉर्ड यहां पर हैं। इसका पूरा आंकलन किया जाता है। प्रत्याशी को भी इसके बारे में पूरी जानकारी टीम देती है। जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी भी पहुंचे
दोपहर करीब 12 बजे यहां पर जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी भी पहुंचे। जगाधरी विधानसभा के साथ-साथ उन्होंने जिले की अन्य विधानसभा के हालातों पर भी चर्चा की। कुछ उन जगहों का जिक्र हुआ, जहां पर प्रत्याशी कमजोर है और काम करने की जरूरत है। वहां पर वोटरों को अपने पक्ष में रणनीति बनाने की भी सलाह दी। भाजपा के मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने बताया कि सोशल मीडिया के साथ-साथ अखबारों में आ रही खबरों पर नजर रखी जाती है।