Move to Jagran APP

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा

प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जिला उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने निर्देश दिए कि विभिन्न नदियों के कारण आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए समय पर प्रबंध किए जाएं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 10:09 PM (IST)
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जिला उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने निर्देश दिए कि विभिन्न नदियों के कारण आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए समय पर प्रबंध किए जाएं। बुधवार को यमुना नदी के गांव औधरी, रामगढ़, जठलाना, उन्हेड़ी, टापू कमालपुर सहित अन्य कई गांवों का दौरा किया।

loksabha election banner

¨सचाई विभाग के एक्सईएन हरीदेव कांबोज ने कहा कि बाढ़ के लिहाज से यमुनानगर संवेदनशील है। इसलिए बाढ़ से बचाव के कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। विभिन्न कार्यो को समय पर शुरू किए जाने को लेकर संबंधित गांवों को दौरा किया गया है। जहां भी बचाव कार्योँ की जरूरत हैं, वहां समय पर काम पूरे करवा दिए जाएंगे। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। यमुना के साथ-साथ अन्य नदियों पर भी बाढ़ से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मौके पर तहसीलदार डॉ. पूजा भारती व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.